{"_id":"618d66287b42f17084549178","slug":"theft-case-registered-after-10-days-maharajganj-news-gkp416013768","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
नौतनवां। कस्बे के गांधी नगर वार्ड के रहने वाले राजेश कुमार के घर में घुसकर 31 अक्तूबर की दोपहर में 60 हजार रुपये चोरी के मामले में पुलिस 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
31 अक्तूबर को राजेश कुमार सपरिवार नौतनवा इंटर कॉलेज में मेला देखने गए थे। वहां से लौटे तो छत पर लगा दरवाजा खुला था और नीचे कमरे की अलमारी से भारतीय व नेपाली मुद्रा सहित कुल 60 हजार रुपये गायब थे। तहरीर के आधार पर पुलिस विजय मद्धेशिया निवासी गांधीनगर कस्बा नौतनवां के खिलाफ घर में घुसकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कार्रवाई की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने की। संवाद