फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft by breaking the door of a clothes shop

Maharajganj News: कपड़े की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी

Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the door of a clothes shop
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव अड्डा बाजार में स्थित कपड़े की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर रविवार की रात करीब 50 हजार की साड़ी चुरा ले गए। दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नउवाडीह उर्फ देवपुर निवासी गुड्डू गुप्ता की अड्डा बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार देर शाम दुकानबंद करके घर चले गए। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दुकान पर आए और दुकान का शटर खोलकर दुकान के अंदर घुसे तो देखा समान बिखरा हुआ था। संदेह होने पर आगे जाकर देखा तो दुकान का पिछला दरवाजा टूटा था। पीछे के कमरे में गए तो वहां जंगले का ग्रिल टूटा हुआ मिला। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान के पिछले हिस्से से दीवार कूदकर अंदर आए होंगे और ग्रिल तोड़ने के बाद घर में घुसकर दुकान वाले कमरे में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे होंगे। उन्होंने बताया कि चोरों ने कुछ नगदी और लगभग 40 हजार रुपये की साड़ी समेत अन्य कपड़े चुरा ले गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। चोर पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed