{"_id":"6ad3e6532c9d794e7c0c5db0","slug":"the-youth-welfare-department-organizes-the-mla-competition-while-the-sports-department-conducts-the-mp-sports-event-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187421-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवंबर में होगी सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवंबर में होगी सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता, तैयारी तेज
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में सांसद और विधायक खेल प्रतियोगिता 2026-27 को नवंबर में कराने की तैयारी तेज हो गई है। विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग करेगा, जबकि सांसद खेल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी क्रीड़ा विभाग को दी गई है। अनुमान है कि यह प्रतियोगिताएं नवंबर में आयोजित होंगी।
विधायक खेल प्रतियोगिता का ऑनलाइन पंजीकरण पिछले माह पूरा हुआ है। इसके लिए बड़ी संख्या में जनपद के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। अब ब्लॉक व तहसील वार एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती खेल का आयोजन होना है। वहीं सांसद खेल महाकुंभ की तैयारी में क्रीड़ा विभाग जुटा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सांसद खेल का आयोजन बड़े स्तर पर होगा। इसमें जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा शामिल होंगे। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर के बाद मंडल और प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
बोले अधिकारीअभी सांसद खेल स्पर्धा की तिथि 2026-27 सत्र के लिए नहीं तय हुई है, लेकिन नवंबर में आयोजन होने की संभावना है जिसकी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
- विंध्यवासिनी सिंह, संयोजक सांसद खेल स्पर्धा
बोलीं क्रीड़ा अधिकारीसांसद व विधायक खेल स्पर्धा की तिथि अभी नहीं तय है। विधायक स्पर्धा खेलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
- सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी