{"_id":"632618ae70092928f2420712","slug":"the-young-man-gave-his-life-by-hanging-from-the-noose-maharajganj-news-gkp4508537158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कुंडे से फंदे से लटककर युवक ने दी जान
ठूठीबारी(महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के मरचहवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल की। युवक दो दिन पहले ही पूना से आया था।
ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला मरचहवा निवासी टिल्लू (35) परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पूना गया था, जो दो दिन पहले घर लौटा था। शनिवार शाम अपने घर की छत के कुंडे में रस्सी डालकर लटक गया। आनन फानन परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक से पैसे की लेनदेन को लेकर किसी से विवाद हुआ था। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद