फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The workshop provided information about the benefits of vaccination and motivated people.

Maharajganj News: कार्यशाला में टीकाकरण से होने वाले फायदों की दी जानकारी, किया प्रेरित

Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The workshop provided information about the benefits of vaccination and motivated people.
सदर सीएचसी पर आयोजित हुआ कार्यशाला
विज्ञापन

जीरो डोज बच्चों की संख्या घटाने को लेकर कार्यशाला आयोजित
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को ब्लॉक लेवल जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की।



कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों, विभिन्न प्रकार के टीकों और उनसे होने वाले रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बच्चों को कई प्रकार की वैक्सीन लगाई जाती हैं जो जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों से अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराते या अधूरा छोड़ देते हैं। ऐसे परिवारों को चिह्नित कर पंचायत, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। वर्ष 2026 तक जीरो डोज बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत तथा वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जीरो डोज बच्चे वे होते हैं जिन्हें एक वर्ष की आयु तक पेंटावेलेंट वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं मिली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने सभी विभागों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के पूर्ण टीकाकरण से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। बैठक में 10 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम तथा 28 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस विभाग के प्रतिनिधि, जीएवीआई की बीसीसी वंदना सिंह, सीएम फेलो डॉ. दिव्या राय, नियमित टीकाकरण पर्यवेक्षक, सहायक शोध अधिकारी, बीपीएम एवं बीसीपीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed