फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The westerly winds increased by one degree, and the afternoon remained cold.

Maharajganj News: एक डिग्री इजाफे पर पछुआ भारी, सर्द रही दोपहर

Thu, 04 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The westerly winds increased by one degree, and the afternoon remained cold.
बुधवार को सुबह एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर छाया रहा धुंध।
आने वाले दिनों में तापमान के लुढ़कने का अनुमान
विज्ञापन

पूरे दिन महसूस होती रही सिहरन, दिन डूबते ही ठिठुरन
महराजगंज। पहली दिसम्बर से फिजाओं में गहराती ठंड तेज होती जा रही है। बुधवार की स्थिति यह रही कि तापमान के एक डिग्री इजाफे का असर भी लोगों को नहीं महसूस हो सका। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ के कारण दोपहर में भी सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान तेजी से कम होगा। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी कोहरे की स्थिति गंभीर नहीं होने वाली।
बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आठ बजे तक तो धूप आरामदेह महसूस हुई, लेकिन इसके बाद पछुआ ने रफ्तार का असर दिखाते हुए ठिठुरती ठंड का एहसास कराया। हवा के कारण बाहर निकले लोग जैकेट, स्वैटर व शाल में देखे गए। शाम चार बजे तक पछुआ ने खूब रंग दिखाया। इसके बाद बादलों के बढ़ते प्रभाव के कारण धुंध प्रभावी होती गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान के तेजी से लुढ़कने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

---------
आगामी तीन से चार दिनों तक पछुआ के प्रभाव से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। अभी कोहरे का प्रभाव सामान्य बना रहेगा। अगले सप्ताह से कोहरा बढ़ने व पछुआ की जुगलबंदी से शीतलहर का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed