{"_id":"69d027c59d9592d114040122","slug":"the-villagers-of-semrahwa-will-get-the-gift-of-a-concrete-bridge-construction-will-start-soon-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-174658-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेमरहवा के ग्रामीणों को पक्के पुल की सौगात, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेमरहवा के ग्रामीणों को पक्के पुल की सौगात, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
विधायक ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, 26.80 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की जल्द ही रखी जाएगी आधारशिला
पुल की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का किया था बहिष्कार
नौतनवा। तहसील के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा सेमरहवा के ग्रामीणों के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन स्तर से गांव में रोहिन नदी पर एक पक्के पुल को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही करीब 26.80 करोड़ रुपयों की लागत से पक्के पुल के निर्माण के लिए आधारशिला रखी जाएगी।
यह जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि नदियों और जंगल से घिरे सेमरहवा गांव के लोग बीते कई दशक से मुसीबत झेल रहे थे। आवागमन के लिए नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता था। वर्षा के समय स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी।
ग्रामीण दशकों से पुल की मांग करते चले आ रहे थे लेकिन आज तक किसी ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया था। लिहाजा, लोकसभा चुनाव के दौरान वहां के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार तक कर दिया था। विधायक ने बताया कि मतदान न करने की सूचना मिलते ही उस समय वह भी मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को जल्द से जल्द एक पुल की सौगात दिलाने की शर्त पर उन्हें मतदान के लिए किसी तरह राजी किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपने वादे पर खरा उतरने के लिए उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया, कई बार कागजी दांवपेच में भी पुल उलझा रहा लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि तमाम पत्राचार और उच्च स्तरीय बैठकों के माध्यम से लगातार मजबूती के साथ अपनी बात रखी। परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों की पीड़ा को समझा और सेमरहवा गांव में एक पक्के और मजबूत पुल के निर्माण की स्वीकृति को हरी झंडी दी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि सेमरहवा गांव में राज्य योजना अंतर्गत दीर्घ सेतु (ग्रामीण) के तहत 26.80 करोड़ रुपयों की लागत से जल्द ही पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।