फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers caught the python by putting a mosquito net.

Maharajganj News: आबादी के बीच मिला विशालकाय अजगर

Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The villagers caught the python by putting a mosquito net.
सिंदुरिया। सोनवल गांव में रविवार रात विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के ग्राम पंचायत सोनवल में श्रीरामजानकी मंदिर के पोखरे के पास बच्चन चौधरी के मकान के समीप रात करीब साढ़े सात बजे अजगर दिखाई दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मच्छरदानी डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रहरी संतोष यादव ने सिंदुरिया थाने और वन विभाग की दक्षिणी चौक रेंज को सूचना दी। आबादी के बीच अजगर मिलने से लोगों में भय का माहौल रहा। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed