{"_id":"6acbfcfd137e1a25fb03609d","slug":"the-increased-number-of-devotees-has-caused-problems-due-to-the-lack-of-direct-service-maharajganj-news-c-206-1-go11002-186941-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यालय से लेहड़ा देवी मंदिर के लिए रोडवेज नहीं, ऑटो का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यालय से लेहड़ा देवी मंदिर के लिए रोडवेज नहीं, ऑटो का सहारा
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय से प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा देवी धाम के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु दर्शन के लिए दूर-दराज से आते हैं, तो उन्हें ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इनका न सिर्फ किराया अधिक बल्कि यह सुरक्षित यात्रा कराने के मानकों पर भी खरा नहीं उतरते।
जनपद में लेहड़ा देवी मंदिर सबसे प्रसिद्ध देवी धाम है। नवरात्र में यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन मुख्यालय से मंदिर तक करीब 45 किलोमीटर के सफर के लिए कोई सीधी रोडवेज बस नहीं है। श्रद्धालुओं को पहले फरेंदा तक यात्रा फिर फरेंदा से लेहड़ा मंदिर तक यात्रा की दुश्वारी से दो-चार होना पड़ता है।
मुख्यालय निवासी पिंटू गुप्ता, राम संवारे साहनी ने बताया ऑटो चालक नवरात्र में मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सामान्य दिनों में 50 से 60 रुपये में होने वाला सफर नवरात्र में 80 से 120 रुपये तक पहुंच जाता है। भीड़ अधिक होने से यात्री भी अधिक बिठाए जाते जिससे आने-जाने में दिक्कत झेलनी पड़ती है। महिला और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बीरेंद्र कुमार व कैलाश ने बताया मुख्यालय से लेहड़ा देवी धाम तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया गया है, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
बोले अधिकारीडिपो में बसों की संख्या सीमित है। फरेंदा तक कई रोडवेज की बस संचालित है। वहां से मंदिर नजदीक है श्रद्धालु पैदल भी वहां से मंदिर तक की यात्रा कर लेते हैं। फिर भी सीधी बस सेवा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा।
- जय प्रेमी, एआरएम, महराजगंज