फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The video conferencing server did not connect even after two hours of effort, the hearing will now be held on the 13th.

Maharajganj News: सीजेएम कोर्ट में नहीं हो सकी जार्डन की ऑनलाइन पेशी

Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The video conferencing server did not connect even after two hours of effort, the hearing will now be held on the 13th.
महराजगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) महराजगंज की अदालत में शुक्रवार को ब्रिटिश नागरिक जार्डन मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। तिहाड़ जेल में बंद आरोपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये पेशी होनी थी लेकिन इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण दो घंटे के प्रयास के बाद भी नेटवर्क कनेक्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिल्ली में सीजेपी (काकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बाधित रही। शुक्रवार को दोपहर दो बजे सीजेएम मुकेश यादव की अदालत में जार्डन मामले की पेशी निर्धारित थी। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और स्थानीय कोर्ट के तकनीकी कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक वीसी जोड़ने का प्रयास किया लेकिन कनेक्टिविटी का सर्वर बार-बार फेल होने से पेशी नहीं हो पाई। आखिरकार कोर्ट ने स्थिति को देखते हुए सुनवाई टाल दी और अगली तारीख 13 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

ब्रिटिश नागरिक जार्डन का मामला लंबे समय से चर्चा में है। 11 जुलाई को इंडो नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए जार्डन की सुनवाई आव्रजन व विदेशी अधिनियम के साथ धोखाधड़ी के मामले में सीजेएम कोर्ट महराजगंज में सुनवाई हो रही। वहीं पूर्व के 31 अक्तूबर 2025 में दर्ज एयरपोर्ट से भागने के मामले में जार्डन को तिहाड़ पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तय पेशी के लिए जार्डन के वकील ने तिहाड़ जेल प्रशासन को वीसी के जरिये पेशी पर तैयार कर लिया था। दोपहर दो बजे सीजेएम कोर्ट में जार्डन का मामला आया तो तिहाड़ जेल के वीसी रूम से सीजेएम कोर्ट के बीच संपर्क स्थापित करने का प्रयास शुरू हुआ लेकिन कोर्ट रूम व तिहाड़ जेल वीसी रूम का संपर्क नहीं जुड़ सका। इसके चलते सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 13 अक्तूबर तय की है।

जार्डन की पेशी के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन से बृहस्पतिवार को ही संपर्क कर वीसी से पेशी के लिए सहमत किया गया था। दोपहर दो से शाम चार बजे तक सीजेएम कोर्ट व तिहाड़ वीसी रूम से संपर्क नहीं जुड़ सका। तिहाड़ जेल प्रशासन ने जब सीजेपी आंदोलन के चलते दिल्ली की इंटरनेट सेवा बाधित होने के बारे में जानकारी दी। तब सीजेएम न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 13 अक्तूबर तय कर दी है।
- आशुतोष पांडेय, डिप्टी चीफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed