फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The urban government will take oath today

शहरी सरकार आज लेगी शपथ

Tue, 12 Dec 2017 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 12 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The urban government will take oath today
शहरी सरकार आज लेगी शपथ - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

महराजगंज। शहर की सरकार का शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत हैं। इन सभी में 113 सदस्य हैं। इन निकायों के अध्यक्ष व सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित समारोह के दौरान शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शपथ दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एडीएम आरपी कश्यप ने बताया कि शपथ ग्रहण के लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम संबंधित निकायों के अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण कराएंगे।

उधर, महराजगंज नगर पालिका के खजाने में 14 वें वित्त एवं टाउन फंड के सात करोड़ पड़े हैं। शपथ ग्रहण के बाद अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष के हस्ताक्षर को प्रमाणित कर धनराशि ट्रेजरी एवं बैंक में भेजेंगे। इसके बाद रकम नगर में प्रस्तावित विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल एवं 25 सदस्य एक साथ शपथ लेंगे। घुघली और महराजगंज नगर निकाय में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्य को एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत सिसवा में डेढ़ करोड़ रकम पड़े हैं। नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष रागिनी जायसवाल इस रकम से विकास कार्य कराएंगी। यहां 14 सदस्य हैं। नगर पंचायत आनंदनगर में 55 लाख की रकम पड़ी हुई है। अध्यक्ष राजेश जायसवाल और 11 सदस्य यहां शपथ लेंगे। नगर पंचायत घुघली में 11 सदस्य और अध्यक्ष उर्मिला देवी एक साथ पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी। नगर पंचायत घुघली में 35 लाख की रकम पड़ी हुई है। नगर पंचायत निचलौल में 25 लाख की रकम पड़ी है।

विज्ञापन

अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया और 13 सदस्य शपथ लेंगे। नगर पालिका परिषद नौतनवां में रकम नहीं है। यहां अध्यक्ष मुहम्मद कलीम खान उर्फ गुड्डू खान व 25 सदस्य पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके अलावा नवसृजित नगर पंचायत सोनौली को विकास की दरकार है। यहां पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष कामना त्रिपाठी व 14 सदस्य मिलकर नगर के विकास को लेकर खाका खींचेंगे। शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की बैठक की तिथि निर्धारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed