फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Union Minister of State for Finance and the BJP State President held a public grievance hearing at their residence.

Maharajganj News: पंकज चौधरी ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sun, 18 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Union Minister of State for Finance and the BJP State President held a public grievance hearing at their residence.
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को धनेवा स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क, बिजली, राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, आवास, पेंशन और विकास कार्यों से जुड़े मामले सामने आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने स्थानीय स्तर पर लंबित विकास कार्यों और विभिन्न विभागों में समस्याओं का समाधान नहीं होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने भूमि और राजस्व संबंधी मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई, जबकि अन्य ने सड़क, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी परेशानियां बताईं।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने फरियादियों की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक देरी न हो और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। कुछ फरियादियों ने पहले भी संबंधित विभागों में शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने की बात कही। ऐसे मामलों में उन्होंने अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed