{"_id":"6acbf9393b366a46340e68ab","slug":"the-two-met-in-ayodhya-after-10-days-the-young-man-refused-to-keep-her-with-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186892-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिश्ता शर्मसार, पटीदारी की चाची पर आया भतीजे का दिल, लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिश्ता शर्मसार, पटीदारी की चाची पर आया भतीजे का दिल, लेकर भागा
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपनी पटीदारी की चाची से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए। काफी खोजबीन के बाद अयोध्या में पकड़े गए।
जानकारी के अनुसार, परतावल के एक वॉर्ड निवासी युवक की शादी करीब छह महीने पहले नेपाल की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के लगभग एक महीने बाद युवक रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू चला गया। पति के बाहर रहने के दौरान विवाहिता की बातचीत पटीदारी के ही भतीजे से होने लगी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया।
करीब 10 दिन पहले विवाहिता अपने रिश्ते के भतीजे के साथ घर से चली गई। काफी समय तक विवाहिता के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। घटना की जानकारी मिलने पर बाहर कमाने गया पति भी घर लौट आया। इसके बाद उसने अपने स्तर से पत्नी की तलाश शुरू की। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने दोनों को अयोध्या में तलाश लिया। थाने में पूछताछ के दौरान विवाहिता ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई लेकिन युवक ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई है। विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।