फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The trend of smuggling has changed...taking orders from social media.

Maharajganj News: तस्करी का बदला ट्रेंड...सोशल मीडिया से ले रहे ऑर्डर

Wed, 24 Sep 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The trend of smuggling has changed...taking orders from social media.
सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक पर कपड़ा ले जाता हुआ कैरियरl
महराजगंज/सोनौली। सीमा पर सख्ती बढ़ने से तस्करों ने कपड़ा तस्करी का ट्रेंड बदल लिया है। अब सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल से ग्रुप बनाकर कपड़ों के ऑर्डर लिए जा रहे हैं। सूरत, पंजाब, गुजरात, दिल्ली से कपड़ों की खेप बॉर्डर तक पहुंच रही है। ऑर्डर के मुताबिक कैरियर से सीमा पर कपड़ों को पहुंचा दे रहे हैं। त्योहारी सीजन दशहरा और दीपावली तक यह धंधा 50 करोड़ से ऊपर के होने का अनुमान है।
विज्ञापन

तस्करी का ट्रेंड सीमावर्ती इलाके में बदल गया है। अब धंधेबाज सोशल मीडिया का आधार बनाकर मोबाइल से तस्करी के कपड़े नेपाल पहुंचा रहे हैं। मोबाइल में फेसबुक मैसेंजर के जरिए कपड़ों को पसंद कर ऑर्डर ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो धंधेबाजों ने नेपाल से सीमावर्ती कस्बों तक ग्रुप बनाया है। उसमें कपड़ों की अलग-अलग डिजाइन भेज कर पसंद करने के बाद आर्डर लिया जाता है। सब कुछ पुख्ता होने के बाद नेपाल में ही खाते में रकम जमा कर लेते हैं, इसके बाद करियर के जरिए कपड़े को नेपाल पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के तस्कर एसएसबी और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरहद के रास्ते सुरक्षित और सुविधाजनक रास्तों से कपड़े की डिलीवरी के लिए मैसेंजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। तस्करों के इस नए पैतरे से खुफिया एजेंसियां और नेपाल के अधिकारी चिंतित हैं। तस्कर मोबाइल ग्रुप पर कोड के जरिये संपर्क बनाए रखते हैं। यही कारण है कि सरहद से आसानी से पार्सल में कपड़े भारी मात्रा में नेपाल पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन पार्सल की तरह नकल करते हुए कुछ व्यापारी पैकिंग कर कपड़ों को बाइक सवार युवकों को दे देते हैं। युवक एक से दो पैकेट को आसानी से नेपाल भैरहवा और बुटवल तक डिलेवरी कर देते हैं। इसके बदले प्रति पैकेट 600 रुपये कैरियर को मिलता है। सूत्राें के अनुसार, जोगियाबारी, हरदी डाली, खुनुवा, शेख फरेनिया, कैलास नगर, श्याम काट, सोनौली, भगवान पुर, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर से होकर कैरियर सरहद पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed