फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The transformation of the primary school was such that the eyes were stunned.

Maharajganj News: प्राइमरी स्कूल का कायाकल्प ऐसा हुआ की ठहर जा रही नजर

Fri, 13 Sep 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 13 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The transformation of the primary school was such that the eyes were stunned.
कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास को बनाया जा रहा मॉडर्न विद्यालय।
चौक बाजार। जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल पर एअर इंडिया के सीएसआर फंड से चौक नगर पंचायत के दो परिषदीय स्कूल कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास और प्राथमिक विद्यालय चौक छावनी में उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कार्यदायी संस्था डूडा को इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए 45 लाख रुपया मिला है। इस धनराशि से विद्यालय का पूरा कायाकल्प कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दीवारों पर वुड फर्निशिंग कराई जा रही है। छत की अत्याधुनिक डिजाइनिंग हो रही है। इसके अलावा कम्प्यूटर, इंट्रैक्टिव पैनल, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर आदि सुविधा मुहैया कराकर दोनों विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। चौक छावनी स्थित परिषदीय विद्यालय का कार्य पूरा हो चुका है। सोनाड़ी खास का कार्य पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था डूडा पूरे मनोयोग से लगा है।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कारपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एयर इंडिया कंपनी ने सोनाड़ी खास परिषदीय विद्यालय के लिए 27.06 लाख रुपया मुहैया कराया है। इस धनराशि से कम्पोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सितंबर तक सोनाड़ी खास का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। लगभग सभी जरूरी काम पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के दोनों परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भी स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान के साथ ही अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed