Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The train stood on the track the whole night...passengers suffering from hunger and thirst

Maharajganj News: पूरी रात ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन...भूख, प्यास से बेहाल हुए यात्री

Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
The train stood on the track the whole night...passengers suffering from hunger and thirst
सिसवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने के इंतजरी में लगी यात्रियों की भीड़।
महराजगंज/सिसवा बाजार। बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ और बिजली के तार गिर गए। घुघली स्टेशन पर पूरी रात पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। किसी तरह से आगे बढ़ी तो भोर में सिसवा स्टेशन पर आकर रुक गई। आसपास खाने-पीने की व्यवस्था न होने के कारण पूरी रात यात्री भूखे-प्यासे रहे। रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटवा दिया गया, लेकिन बिजली के तार की मरम्मत में वक्त लग गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

तेज आंधी व बारिश के कारण घुघली, सिसवा और खड्डा के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ उखड़ कर रेलवे लाइन पर गिर गए थे। रेल कर्मी पेड़ हटाने में जुट गए। सिसवा रेलवे के दक्षिण तरफ गिरे पेड़ को रात 11 बजे तक हटा लिया गया। तभी पता चला कि स्टेशन के उत्तर ओर सिसवा और गुरली हाल्ट स्टेशन के बीच में भी पेड़ ट्रैक पर गिरा है। शुक्रवार की भोर में पेड़ तो हट गया, लेकिन विद्युत तार को ठीक करने में घंटों लग गए। घुघली में खड़ी पैसेंजर गाड़ी 05450 जो सुबह 4:30 सिसवा स्टेशन पर पहुंची थी, उसे ट्रैक को ठीक करने के बाद 10:14 मिनट पर खड्डा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


उधर, सप्तक्रांति एक्सप्रेस कप्तानगंज, अमृत भारत बगहा और 05095 नरकटियागंज पनियहवा स्टेशन पर खड़ी रही। शुक्रवार को सुबह स्टेशन पर पहुंचे बगहा के दीपेश ने बताया कि ट्रेन की यात्रा कष्टदायक रही। किसी से तरह गाड़ी घुघली से आगे बढ़ी तो सिसवा में रुक गई। गर्मी से मिचली के साथ ही चक्कर भी आने लगा। इसी से दीपमाला भी बच्चों के साथ परेशान थीं। अन्य यात्रियों ने भी अपनी परेशानी बयां की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed