फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The tragedy of encroachment on the footpath

फुटपाथ पर अतिक्रमण राह चलना हुआ दुश्वार

Fri, 30 Nov 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 30 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
The tragedy of encroachment on the footpath
फुटपाथ पर अतिक्रमण राह चलना हुआ दुश्वार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर के प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर दुकान सजा दिए गए हैं। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


सक्सेना चौक के आसपास दुकानों के सामने फुटपाथ पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। दोपहर के वक्त तो नगर में अक्सर जाम लग जाता है। डाकघर वाली गली में तो लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। मऊपाकड़ मोहल्ले में सड़क के किनारे ज्यादा अतिक्रमण है। यही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों का है। अतिक्रमण हटाने के प्रति नगर पालिका प्रशासन भी गंभीर नहीं है। नगर में फुटपाथ पर पैदल चल पाना भी दुश्वार हो गया है। प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम लग जाता है। खासकर जब स्कूल में बच्चों की छुट्टी होती है तो जाम में स्कूली बसें फंस जाती हैं। सक्सेना चौक से पीजी कॉलेज तक जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टेशन के सामने सवारी बैठाने के चक्कर में प्राइवेट वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। लोहिया नगर निवासी गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि शहर में बाईपास नहीं होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। तमाम दुकानदार दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। फुटपाथ पर ठेले व खोमचे वाले भी अतिक्रमण किए रहते हैं। सामान खरीदने के दौरान चालक वाहन सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।समाजसेवी दिलीप शुक्ला कहते हैं कि लोगों में जागरूकता कमी है। यह तो लोगों को विचार करना ही चाहिए कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। फुटपाथ लोगों के आने जाने के लिए होता है। यहां तो सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव ने बताया कि शहर में समय समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए जाते हैं। नगर में कहीं सड़क पर अतिक्रमण होगा तो चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed