फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The team of Archaeological Department inspected the mound

Maharajganj News: पुरातत्व विभाग की टीम ने किया टीले का निरीक्षण

Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The team of Archaeological Department inspected the mound
महराजगंज। राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कृष्ण मोहन दुबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार देर शाम बृजमनगंज क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों व टीले का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय लोगों से चर्चा की। पुरातत्व अवशेषों की बारीकियों से जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों का स्थानीय निरीक्षण करने का निर्देश शासन स्तर से जारी किया गया है। बृजमनगंज ब्लाॅक के सहजनवां बाबू में एक प्राचीन स्तूप की पहचान की गई है जो देखने से कुषाणकालीन लग रहा है।
विज्ञापन

देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद राव ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर महराजगंज जनपद के प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की मांग की थी। इसे लेकर शासन स्तर से पहल शुरू हुई है। पुरातत्व अधिकारी की टीम सबसे पहले बृजमनगंज ब्लाॅक के सहजनवा बाबू पहुंची। वहां पर एक प्राचीन स्तूप की पहचान की। वहां बिखरे अवशेषों से पता चलता है कि यह स्तूप कुषाण काल का है। इसके बाद इसी के कुछ ही दूरी पर स्थित खड़खोड़ा में शिवमंदिर स्थल का भी टीम ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed