फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sun shone brightly on the first day of the year... the cold began to bother as the evening approached.

Maharajganj News: साल के पहले दिन खिली धूप... शाम होते ही सताने लगी ठंड

Fri, 02 Jan 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly on the first day of the year... the cold began to bother as the evening approached.
सुबह छाया रहा घना कोहरा, दृश्यता भी रही प्रभावित
विज्ञापन

धूप होने के बाद सड़कों पर बढ़ी रौनक
महाराजगंज। नए साल की सुबह तो कोहरे भरी रही लेकिन सुबह 11 बजे से ही धूप खिलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि नए साल के पहले दिन शहर की आबोहवा दुरुस्त नहीं रही। शहरी क्षेत्र का एक्यूआई बढ़कर 170 के करीब पहुंच गया। 100 से ऊपर के एक्यूआई को खतरे का संकेत माना जाता है।
बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सुबह के समय ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे और बाहर निकलने वालों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीता, सुबह करीब 11 बजे से धूप निकलने लगी। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई। नए साल के पहले दिन धूप का यह स्वागत लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। साल का पहला दिन होने के कारण सड़कों पर आवाजाही भी खूब रही।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद जैसे ही सूरज बादलों की ओट में छिपा लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। गलन बढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबकने के लिए बाध्य हो गए। जो लोग सड़कों पर बाहर निकले उन्हें भी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई 170 पर पहुंचा
खिली हुई धूप के बीच शहर की आबोहवा यानी वायु गुणवत्ता इस नए साल के पहले दिन भी दुरुस्त नहीं रही। शहरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर करीब 170 के स्तर तक पहुंच गया। महाराजगंज में हालांकि बड़े उद्योग कम हैं, लेकिन अब शहर में बढ़ते वाहनों, जनरेटराें, पंपिंग सेटों एवं बेतरतीब निर्माण आदि कार्यों के चलते हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है जिससे संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे में लोगों को मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। जिन लोगों को पहले से सांस संबंधी बीमारियां हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed