{"_id":"6a234444a397f1f729014f44","slug":"the-sun-scorched-during-the-dayrelief-came-from-storm-and-rain-in-the-evening-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178702-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिन में धूप ने झुलसाया...शाम को आंधी-बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिन में धूप ने झुलसाया...शाम को आंधी-बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
धूप के बीच आवाजाही करते लोग।
कड़ी धूप के कारण दोपहर में बाजार और सड़कों पर रहा सन्नाटा
अड्डा बाजार में आंधी से पोल टूटने से चार गांवों की बिजली गुल
महराजगंज। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य की तपिश से लोग बेहाल रहे। धूप की तपिश इस कदर थी कि दोपहर में सड़कें सूनीं हो गई थीं। जो लोग बाहर निकल रहे थे वह भी चेहरा ढंककर निकल रहे थे। शाम करीब सात बजे के बाद कुछ इलाकों में आई आंधी बारिश से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान अड्डा बाजार में आंधी से पोल टूटने से चार गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। धूप इस कदर रहा कि बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी चहल-पहल नहीं रही। धूप की वजह से बाजारों में रौनक कम देखी गई। इससे दुकानदार अपनी दुकानों पर खाली बैठे रहे। शाम को धूप से राहत मिलने के बाद बाजार में रौनक आई। शाम में कुछ इलाकों में बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में आधी के साथ बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली, शेख फरेंदा आदि सीमाई गांवों आधी के साथ बारिश हुई। आंधी के चलते कई गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों में अंधेरे में रहे। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह जून को बारिश और आंधी की संभावना है।
तेज आधी से पोल टूटे, खोरिया बाजार समेत चार गांवों की बिजली बाधित
अड्डा बाजार। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे आंधी से सिरसिया बाजार मेन लाइन के चार पोल टूट गए। उनसे जुड़े तीन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा कड़जहिया के पास तार पर पेड़ गिरने से वहां के बिजली बाधित हो गई है। बिजली निगम के कर्मचारी राजेश सिंह ने बताया कि खोरिया बाजार में तेज आंधी से मेन लाइन के चार पोल टूट गए। खोरिया बाजार, परसा और सिरसिया गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कड़जाहिया गांव के पास तार पर एक पेड़ गिर जाने से पोल का आर्म क्षतिग्रस्त हो गया है। इस नाते उसे गांव की भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। यथासंभव जल्द ही क्षेत्र में अन्य गांव की बिजली रात में ही बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा टूटे पोल बदलकर उन चारों गांव की बिजली भी हाल ही में बोल कर दिया जाएगा। संवाद