फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The story of Guru Arjun Dev's martyrdom will continue to inspire generations

Maharajganj News: पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी गुरु अर्जुन देव के शहादत की गाथा

Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The story of Guru Arjun Dev's martyrdom will continue to inspire generations
नौतनवा। सिख पंथ के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर शुक्रवार को संगत के युवाओं ने चौराहे पर स्टाल लगाकर लोगों को शरबत पिलाई। गुरुद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा में बाबा का दीवान सजा कथा और कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में एकजुट हुए संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गुरु का स्मरण कर लोक मंगल की कामना की। गुरुद्वारा में शहीदी पूरब पर अमृतसर से आए भाई इंद्रजीत सिंह व हरियाणा के करनाल से सतनाम सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अमृतसर से आए कथावाचक भाई सुच्चा सिंह ने गुरु अर्जन देव की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और संगत को इतिहास से रूबरू कराते हुए मानव सेवा में उनके समर्पण और संघर्ष का बखान कर सभी को निहाल किया। अनुयायियों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई में अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बाबी ने बताया कि गुरु अर्जन देव ने मानव धर्म की रक्षा में अपना पूरा जीवन संघर्ष में गुजार दिया। मुगलों ने उन्हें गरम रेत और खौलते पानी में डालकर प्राण त्यागने को विवश कर दिया था।
उनके साथियों को रूई में लपेटकर निर्दयतापूर्वक जलाकर मार दिया था। इन्होंने मौत को गले लगा लिया, लेकिन कभी अपने सिर नहीं झुकाए। इनका इतिहास हमारी पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। तत्पश्चात अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम में परमजीत सिंह उर्फ बाबी, ज्ञानी मोहन सिंह, मंजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, दलवीर सिंह, तजिंदर उर्फ सोनू, इंद्रपाल सिंह, करमजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, चरनप्रीत सिंह राजपाल, ईश्वरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed