फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The spirit of patriotism develops among the youth through NCC.

Maharajganj News: एनसीसी के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम की भावना का होता है विकास

Tue, 28 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism develops among the youth through NCC.
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में 75वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कैडेटों के साथ केक काटा और पौधरोपण किया।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल का स्वागत किया। कैडे्टो ने साइकिल रैली निकाली जिसको मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में कैडेटों ने स्वच्छता व प्लास्टिक नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया। विष्णु मंदिर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर कैडेटों ने मुख्य अतिथि के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। पुनीत सागर अभियान के तहत दुर्गा मंदिर मानसरोवर की साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम की भावना का विकास होता है। सामाजिक कार्यों व अनुशासन और व्यक्तित्व के निखार में एनसीसी का अहम योगदान रहता है। एनसीसी सेना में पहुंचने का बेहतर माध्यम भी है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। एनसीसी के माध्यम से छात्रों के भीतर अनुशासन का बोध होता है। इस दौरान सोनल वर्मा, आशीष जायसवाल, एनसीसी कैडेट अविनाश, रिमझिम पांडेय, मनोज, राहुल, हर्षित सिंह, शैलेष, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed