{"_id":"681a64db4ee221099e0d3b73","slug":"the-siren-will-sound-at-640-pm-and-the-lights-will-go-off-at-650-pm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148594-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम 6:40 बजे बजेगा सायरन, 6:50 पर बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम 6:40 बजे बजेगा सायरन, 6:50 पर बत्ती गुल
Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। युद्ध की विषम परिस्थितियों में सिविल डिफेंस माॅकड्रिल का आयोजन बुधवार को जनपद में भी आयोजित होगा। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की और इसपर विचार विमर्श भी किया गया।
एक घंटे के माॅकड्रिल की रूपरेखा में शाम 6 :40 बजे खतरे का सायरन बजेगा और 6:50 से 7:00 बजे तक 10 मिनट तक ब्लैक आउट अर्थात बत्ती गुल होगी। पुलिस लाइंस बिल्डिंग व एमसी मेडिकल काॅलेज के सामने माकड्रिल किया जाएगा।
युद्ध स्थित होने पर आम नागरिक क्या करें, कैसे छिपे व बचाव के लिए क्या करें, जगह खाली करने आदि की गतिविधियों को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। माॅक ड्रिल में पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, होमगार्ड सहित अन्य विभाग शामिल रहेंगे।