फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sighting of a leopard in Semrahawa village has created panic among the villagers.

Maharajganj News: सेमरहवा गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The sighting of a leopard in Semrahawa village has created panic among the villagers.
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल के किनारे बसे सेमरहवा गांव में एक सप्ताह से एक तेंदुआ दिख रहा है। लगातार तेंदुआ दिखने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सेमरहवा गांव जंगल के करीब होने के कारण यहां अक्सर तेंदुआ दिख जाता है। तेंदुआ मौका मिलते ही बकरी या अन्य मवेशियों को शिकार बना लेता है। गांव में तेंदुए के हमले से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जब भी तेंदुआ जंगल के किनारे दिखता है तो ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं। 4 दिसंबर को जंगल के किनारे बंधे के पास चर रही महेन्द्र यादव की गाय को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। गांव के राम विशुन, रामपत, दुर्गेश, रूदल, युद्ध बहादुर, राकेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ एक सप्ताह से जंगल के किनारे बंधे के पास दिख रहा है। मामले में रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें और जंगल की तरफ न जाएं। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ न करें और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed