फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The same girlfriend for whom he climbed the tower refused to marry him.

Maharajganj News: जिसके लिए टॉवर पर चढ़ा उसी प्रेमिका ने शादी से कर दिया इनकार

Fri, 17 Apr 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The same girlfriend for whom he climbed the tower refused to marry him.
मोबाइल टावर चढ़ा युवक। 
लड़की ने कहा-जहां मेरे माता-पिता ने शादी तय की है वहीं करूंगी
विज्ञापन

रिश्तेदारी की एक युवती से शादी करना चाहता है युवक
चार घंटे के मान-मनौव्वल के बाद प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा युवक

सिंदुरिया। कोतवाली थानाक्षेत्र की ग्राम सभा कटहरा में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक बृहस्पतिवार की सुबह मोबाइल टावर चढ़ गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास भीड़ जुट गई। प्रेमिका के आने पर युवक करीब चार घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, कटहरा टोला शहीदपुर निवासी इंसाद अपनी रिश्तेदारी की एक युवती से बीते पांच वर्षों से प्यार करता था। दोनों शादी के लिए तैयार भी थे। इसी बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी उसी गांव के एक दूसरे युवक से तय कर दी। इससे आहत होकर युवक मानसिक तनाव में आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे युवक गांव में पूर्व प्रधान कमलेश सिंह के घर के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी नागेन्द्र मणि टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घंटों तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने रणनीति बदलकर युवती को कोतवाली बुलाया। युवती के कोतवाली थाने में पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंची, जहां दोनों पक्षों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवती ने स्पष्ट रूप से युवक से शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने माता-पिता के निर्णय के अनुसार ही विवाह करेगी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि लड़की व लड़के परिजनों को कोतवाली लाकर मामले को सुलझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed