फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of Panchayat assistant is important in better implementation of plans

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में पंचायत सहायक की भूमिका अहम

Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The role of Panchayat assistant is important in better implementation of plans
योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में पंचायत सहायक की भूमिका अहम
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश
महराजगंज। पंचायत सहायक प्रशासन की सबसे छोटी इकाई के रूप में तैनात हैं। ग्राम स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम है। ऐसे में वे अपने कार्यों को पूरी तत्परता से करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित कराने पर जोर दें।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित पंचायत सहायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों को शासकीय योजनाओं में सहभागी बनते हुए योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक भी करना होगा। उनके कार्यों के मूल्यांकन व अनुश्रवण के लिए ग्राम गौरव एप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से पंचायत सहायक आवश्यक जानकारियों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। एप को सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन में अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि एप के माध्यम से पंचायत सहायकों को ग्राम स्तर पर पूर्व से स्थित अथवा निर्माणाधीन परिसंपत्तियों का ब्योरा भी देना है। जियो टैग के माध्यम से इंट्री भी करनी है। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, जिला सलाहकार एके उपाध्याय व डीपीएम विशाल के साथ पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed