फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of banks is important in the development of women associated with the group

Maharajganj News: समूह से जुड़ी महिलाओं के विकास में बैंकों की भूमिका अहम

Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The role of banks is important in the development of women associated with the group
- विकास भवन सभागार में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

-मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वयं सहायता समूहों व उससे जुड़ी महिलाओं के विकास में बैंकों की भूमिका अहम है। सभी बैंकों के प्रबंधक समूहों का तीव्र गति से खाता खोलते हुए उनमें ऋण का वितरण करें।


ये बातें सीडीओ संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि समूहों को बढ़ावा देने की दिशा में नियमित रूप से प्रयास जारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक आरके पांडेय ने कहा कि समूहों की महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में नियमित रूप से प्रयास जारी है। बैंककर्मी अगर समय से उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध करा दें अथवा बैंकिंग कार्य में सहयोग कर दें तो निश्चित रूप से उनका भविष्य काफी सुखद होगा।
विज्ञापन



मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक अमरेश कुमार मौर्या ने कहा कि बैंकों के शाखा प्रबंधक पूरी तत्परता के साथ समूहों को आगे बढ़ाने में सहभागी बने। समूहों के जिम्मेदार भी बैंकों के नियमों के तहत कार्य करें। हैदराबाद से आए प्रशिक्षकों ने समूहों के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान अजय पांडेय, विजय समेत समूहों से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed