फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of Asha workers is being increased

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ाई जा रही भूमिका

Wed, 27 Mar 2024 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Mar 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
The role of Asha workers is being increased
महराजगंज। बच्चों के जन्म के बाद 15 माह तक पोषण को लेकर परिवार वालों के साथ आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतर्क रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन, पोषण, टीकाकरण, दस्त नियंत्रण, बीमार शिशुओं की देखभाल, व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाई जा रही है। बुधवार सदर सीएचसी सभागार में 30 आशा व पांच एएनएम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

बीसीपीएम लवली वर्मा अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की ओर से आयोजित छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उन्हें जानकारी दी गई कि शिशु जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने की दर में वृद्धि, लगातार जन्म से छह माह तक स्तनपान कराने के लाभ तथा पूरक आहार शिशु के स्वास्थ्य को कैसे लाभ पहुंचाता है।
विज्ञापन

शिशु जन्म के बाद तीन, छह, नौ, 12 और 15 माह में गृह भ्रमण के दौरान आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता क्या और कैसे कार्य करेंगी। परिवार नियोजन, पोषण, टीकाकरण, दस्त नियंत्रण, बीमार शिशुओं की देखभाल, व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका को बताया गया। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भागवत सिंह ने किया। आशुतोष ने आशा कार्यकर्ता व एएनएम को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed