{"_id":"66f499caee4aa09cda0034a4","slug":"the-road-from-city-to-bagapar-will-be-widened-by-rs-20-crore-proposal-sent-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132172-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर से बागापार की सड़क 20 करोड़ से होगी चौड़ी, भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर से बागापार की सड़क 20 करोड़ से होगी चौड़ी, भेजा प्रस्ताव
Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर से बागापार जाने वाली 10 किमी लंबी सड़क जल्द चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग ने 20 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। बजट मंजूर होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क ठीक होने से करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में कोई मकान या दुकान नहीं आ रहा है।
बागापार, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवाराजा, सलामतगढ़, आराजी जगपुर, केवलापुर खुर्द, परासखांड़, नाथनगर, बेलभरियां, कम्हरिया कला, बरवाराजा, बरईपट्टी, चैनपुर, रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरुआ, कटहरा, खालिकगढ़, अमहवा, गौहरपुर, पुरंदरपुर, मोहनापुर आदि गांव के हजारों लोग इस सड़क से जिला मुख्यालय जाते हैं। गड्ढों की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, नहीं टूटेंगे मकान-दुकान
चिऊरहा से बागापार जाने वाली सड़क सात मीटर चौड़ी होगी। वर्तमान में यह सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में मकान-दुकान नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को समस्या नहीं होगी। कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कटहरा को बागापार कस्बे से जोड़ने वाली सड़क बदहाल
महराजगंज। कटहरा को बागापार कस्बे से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे ठीक कराने के लिए जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के बड़हरा रानी, जनकपुर, शिवपुर, पिपरा, लखनपुर, विजयपुर, केवलापुर खुर्द, बड़हरा राजा, बागापार, कटहरा, बटौरा, किशोरपुर, बैजनाथपुर, रामनगर, कबिलासपुर, पकड़ी, जंगल फरजंदअली, झुंगवा, नाथनगर आदि गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जनक प्रसाद कहते हैं कि बागापार से कटहरा जाने वाली सड़क बेहद खराब है, जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद