फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The python swallowed the hen eating grain at the door

Maharajganj News: दरवाजे पर दाना खा रही मुर्गी को अजगर ने निगला

Fri, 07 Jul 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The python swallowed the hen eating grain at the door
निपनियां में मुर्गी को निगले अजगर का रेस्क्यू करते ग्रामीण।
-देर से पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के निपनियां गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर दाना खा रही एक मुर्गी को विशालकाय अजगर ने शिकार बनाया। इसी बीच आस पास मौजूद लोगों की नजर अचानक जब अजगर पर पड़ी तो वह लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए वन विभाग को सूचना दी। घंटो इंतजार के बाद जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।


निपनियां गांव के रहने वाले आशीष, जलालुद्दीन, महबूब, हैदर अली, नसरुद्दीन आदि ने कहा कि गांव के पश्चिम आबादी से सटे निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थी। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था। अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल लिया। अजगर करीब 10 फिट लंबा था। वजन करीब 70 से 80 किलो के होगा। मधवलिया वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजी गई है। अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को वन्य जीवों से डरने की जरूरत नहीं है। दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed