फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The program was organized by Shunyati International Foundation in Maharajganj.

Maharajganj News: भारत-नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ने की जरूरत, बुद्ध के उपदेश पहुंचे आमजन तक

Sun, 22 Sep 2024 04:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

डॉ. राजेश सवेरा ने कहा कि शून्यता के ध्यान से हम अपने भीतर शांति और खुशी का अनुभव होता है। विश्व में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमें बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को अपनाते हुए शून्यता का ध्यान करना चाहिए। कहा, हमें बुद्ध के संदेशों को ध्यान करना चाहिए, जिसमें हमें खुशी की अनुभूति मिलती है।

विज्ञापन
The program was organized by Shunyati International Foundation in Maharajganj.
शून्यति इंटरनेशनल फाउंडेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट हॉल में शनिवार की दोपहर शून्यति इंटरनेशनल फाउंडेशन (एसआईएफ) के तत्वावधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था में उपदेशक ध्यानाचार्य नागजीवा ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों और संदेशों के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ते हुए बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को आम जन तक पहुंचने की जरूरत है। हम भगवान बुद्ध को शिक्षक और गुरु की तरह मानते हैं।

विज्ञापन

The program was organized by Shunyati International Foundation in Maharajganj.
शून्यति इंटरनेशनल फाउंडेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमें बुद्ध के संदेशों को ध्यान करना चाहिए जिसमें हमें खुशी की अनुभूति मिलती है।

डॉ. राजेश सवेरा ने कहा कि शून्यता के ध्यान से हम अपने भीतर शांति और खुशी का अनुभव होता है। विश्व में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमें बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को अपनाते हुए शून्यता का ध्यान करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के दिव्य प्रकाश, विजय कुमार, मणिराम खड़गा, देवी राज श्रेष्ठ, लेखनाथ, सावित्री सुनवर, भानु भक्त धमला, प्रमिला धमला, सूर्य परियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed