फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The procession will enter Anandnagar on December 2.

Maharajganj News: दो दिसंबर को आनंदनगर में प्रवेश करेगा जुलूस

Mon, 16 Sep 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The procession will enter Anandnagar on December 2.
महराजगंज। शहर के मैरिज हॉल में बुद्ध लर्निंग सेंटर सारनाथ के निदेशक भंते महाथेरों चंद्रमा की अध्यक्षता में बैठक हुई। अंबेडकरवादी और बुद्ध अनुयायियों ने भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की। भंते महाथेरों चंद्रमा ने कहा कि दो दिसंबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज से होते हुए महराजगंज जनपद के आनंदनगर में जुलूस प्रवेश करेगा। जुलूस में 200 बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। भिक्षु का संघ तथागत गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह (नौतनवा) जाएगा।
विज्ञापन

बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण पटेल ने कहा कि भिक्षु संघ जनपद में तीन, चार, पांच दिसंबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेगा। भिक्षु संघ 6 दिसंबर 2024 को राम ग्राम चौक होते हुए घुघुली के रास्ते कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में पहुंचेगा। इस बार की यात्रा तथागत बुद्ध के माता के जन्मस्थली होते हुए पूरी करना है। इस दौरान भारती बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप गौतम ने बौद्ध अनुयायियों के प्रति आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed