फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The problem of high electricity bills will go away

Maharajganj News: अधिक बिजली बिल आने की समस्या होगी दूर

Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The problem of high electricity bills will go away
-अब उपभोक्ताओं को मिलेगी सुपरवाइज्ड बिल, गड़बड़ी को लेकर मिल रही थीं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अधिक बिजली बिल आने की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड समस्या के समाधान में जुट गया है। नये आदेश के तहत अब उपभोक्ताओं को सुपरवाइज्ड बिल दी जाएगी। जिस पर विभाग के कर्मियों, कार्यदायी संस्था के एजेंट का हस्ताक्षर होगा। जिले में 66 कर्मियों की ड्यूटी लगी है, जो कार्यदायी संस्था के एजेंट से निकाले गए बिजली बिल की न सिर्फ निगरानी करेंगे, बल्कि बिल सही है इसकी तस्दीक के लिए बिल पर हस्ताक्षर भी करेंगे।
उपभोक्ताओं की ओर से लगातार बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिलती थी। उपभोक्ताओं को इसे सुधारने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। कुछ तो अधिभार में छूट का रास्ता देखते रहते हैं, लेकिन इसमें लंबा समय लग जाता है। बतादें कि जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग व बिल बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दी गई है। शिकायत रहती थी कि संस्था के कर्मियों की ओर से मनमाने तरीके से कार्य किया जाता है और बिना मीटर जांच के ही बिल बना दिया जाता है। इन समस्याओं से बचाव को लेकर उपभोक्ताओं के मीटर का डाटा बेस तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें उपभोक्ताओं के मीटर नंबर के साथ ही अन्य ब्योरा व एजेंसी की ओर से की गई मीटर रीडिंग तथा बिल का ब्योरा दर्ज होगा। कर्मियों की ओर से क्रॉस चेकिंग की जाएगी। अंतर मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस व्यवस्था से सही मीटर रीडिंग होगी। बिल संशोधन के लिए लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह समस्या सिर्फ छोटे विद्युत उपभोक्ताओं की थी। पांच किलोवाट से अधिक क्षमता के कनेक्शनों की बिलिंग एमआरआई से की जा रही है। इसमें रीडिंग स्टोर, रीडरों की गड़बड़ी का कोई विकल्प नहीं रहता। ऑनलाइन ही रीडिंग लेकर बिल जनरेट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
उपभोक्ताओं को जारी होने वाले बिलों में गड़बड़ी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। डाटा बेस तैयार कर, इस व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। एमआरआई से भी बिलिंग हो रही है। जिले में बिलिंग के लिए लगे 62 कार्यदायी संस्था एजेंटों के साथ 66 बिजली कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed