{"_id":"68d84ed5aa4feb9e960efbb6","slug":"the-police-officer-seized-the-truck-and-issued-a-challan-of-rs-15000-on-the-complaint-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-160652-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दरोगा ने ट्रक किया सीज, शिकायत पर ठोंका 15 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दरोगा ने ट्रक किया सीज, शिकायत पर ठोंका 15 हजार का चालान
Sun, 28 Sep 2025 09:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:23 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। ट्रक मालिक ने एक दरोगा पर कागजात चेक करने के नाम पर गाली-गलौज, मारपीट, पैसे लेने और गाड़ी सीज करने का आरोप लगाया है। उसने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, आईजी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज दरोगा ने 13 दिन बाद उसकी खड़ी गाड़ी का 15 हजार का चालान कर दिया।
पीड़ित ट्रक मालिक राम अचल सिंह निवासी ग्राम पंचायत इलाहाबाद के शिकायत पत्र के अनुसार 10 सितंबर की रात में अपने ट्रक से उनका छोटा भाई राम किशुन गोरखपुर में एक फैक्ट्री में धान की भूसी गिराकर लौट रहा था। कस्बे में रात में अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे एक एसआई ने गाड़ी रोककर कागजात की मांग करते हुए उसे गाली देते हुए मारा-पीटा और पैसा ले लिए। फिर गाड़ी सीज कर दिया।
उसने घटना की शिकायत आईजीआरएस पर ऑनलाइन किया और पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत भी की, जिस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी। आरोप है कि जांच अभी चल ही रही थी कि उक्त दरोगा धमकी देते हुए सुलह समझौता का दबाव बनाने लगे। जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो 25 सितंबर को खड़ी गाड़ी का सादे वर्दी में कार से आकर उसी में बैठकर फोटो खींचकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला 10-15 दिन पुराना है। वादी एसपी के पास शिकायत किया था। गाड़ी का चालान हुआ है। उसको वह साबित करे कि गलत हुआ है।