फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The people of the village became emotional after the departure of the French family

फ्रांसीसी परिवार के जाने से भावुक हुए गांव के लोग

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The people of the village became emotional after the departure of the French family
फ्रांसीसी परिवार के जाने से भावुक हुए गांव के लोग
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। फ्रांस के टुलोज शहर से विश्व भ्रमण पर निकला फ्रांसीसी परिवार जिले में करीब डेढ़ वर्ष गुजारने के बाद मुंबई रवाना हो गए। फ्रांसीसी परिवार मुंबई होते हुए अपने वतन लौटेंगा। गांव के लोगों ने भावुक होकर उन्हें विदाई दी। वतन लौटते समय फ्रांसीसी परिवार भी गांव के लोगों के साथ बिताए गए पल को याद कर भावुक हो गया। उनके बच्चों को गांव के लोगों ने उपहार भी दिया।

फ्रांसीसी परिवार फरवरी 2020 में भारत भ्रमण के लिए निकला था। वे बाधा बार्डर होते हुए भारत आए थे। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सिंहोरवां गांव के शिवमंदिर पर आकर ठहरे थे। यहां गांव के लोगों से फ्रांसीसी परिवार का खास लगाव हो गया था। वे रोज मंदिर में पूजा भी करते रहे। पैलरस पैट्रीस जोसेफ, पत्नी वर्जिनी, बेटी ओफली, लोला व बेटा टॉम के साथ कोल्हुई पहुंचे थे। गांव के संजय यादव को अपना मित्र व सहयोगी बना लिया था। मुंबई रवाना होने से पूर्व फ्रांसीसी परिवार अपने सहयोगी हरिकेश यादव के घर पहुंचकर उनके बच्चों से मुलाकात की। कहा कि लॉकडाउन के दौरान गांव में जो प्यार व स्नेह मिला, उसे काफी भुला नहीं पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed