{"_id":"6621a19aea851c37e7015e14","slug":"the-parts-of-my-hut-will-open-today-and-ram-will-come-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120362-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे...
Fri, 19 Apr 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
-अयोध्या धाम के भजन गायक बंकू सिस्टर्स की प्रस्तुति पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार। सिसवा नगर स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन हुआ। स्थानीय भजन गायकों के अलावा अयोध्या धाम से पहुंची बंकू सिस्टर्स की एक से बढ़कर एक राम भजनों की प्रस्तुति पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक उमेश जायसवाल के गणेश वंदना प्रस्तुति व अंजली गोड़ की प्रस्तुति बांके विहारी लाल मेरे बांके विहारी लाल व कृष्णमुरारी सिंह व शिबू केडिया की हनुमत भजन प्रस्तुति रघुपति राघव राजा राम के अलावा अयोध्या धाम से पहुंची बंकू सिस्टर्स (बहनों) ने अपनी शुरुआत की। प्रस्तुति मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे...पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
भजन गायक बहनों ने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं व श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके उपरांत बंकू बहनों ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे...व शिव तांडव होली खेले मसाने पर...की बेहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। दोनों बहनों की सामूहिक भजन प्रस्तुति पर परिसर में उपस्थित सभी पुरुष व महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के मनोज केशरी, जितेंद्र वर्मा, विनय जायसवाल, विजय, रमेश वर्मा, उमाशंकर, दिनेश, अर्जुन, शेखर केशरी मौजूद रहे।