{"_id":"693347b2e89affcbf60503f5","slug":"the-organization-will-have-to-be-strengthened-up-to-the-booth-level-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165987-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा
विज्ञापन
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक की। बैठक का इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और ग्रामीण स्तर पर संगठन विस्तार करना रहा।
प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी समझकर सक्रिय होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि जिले में पार्टी की स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। इस अवसर पर विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, कृष्णा जायसवाल, सुनीता वर्मा, रामप्रवेश राजभर, रामलौट राजभर, राधेश्याम चौहान, संतोष गुप्ता, अजय कुमार, शिवपूजन वर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।