फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The organization will give notice of the agitation on October 15.

Maharajganj News: दूसरी नोटिस पर भी नहीं पहुंचे मिल प्रबंधन के जिम्मेदार, अब 26 तक मोहलत

Sat, 10 Oct 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The organization will give notice of the agitation on October 15.
महराजगंज। गड़ौरा चीनी मिल में श्रम कानूनों के उल्लंघन और कर्मचारियों के बकाया भुगतान के मामले में शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की सुनवाई बेनतीजा रही। दूसरी नोटिस के बावजूद मिल प्रबंधन का कोई अधिकृत प्रतिनिधि पक्ष रखने नहीं पहुंचा। इसके बाद भी विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय प्रबंधन को 26 अक्तूबर तक का एक और मौका दे दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर सुनवाई के दौरान पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के बीच तीखी बहस हुई। नाराज यूनियन ने अब आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। यूनियन का आरोप है कि मिल प्रबंधन वर्ष 2012 से करीब 250 कर्मचारियों के वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस और अन्य मदों के लगभग 22 करोड़ रुपये दबाए बैठा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी अंतिम भुगतान लंबित है। कई कर्मचारी और उनके परिजन वर्षों से मिल प्रबंधन और श्रम विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई तक सीमित नोटिस
यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि 14 वर्षों से शिकायतें की जा रही हैं लेकिन विभाग की कार्रवाई नोटिस तक सीमित है। जनवरी 2026 में एसडीएम निचलौल की मौजूदगी में हुए समझौते का भी पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को आंदोलन को लेकर औपचारिक नोटिस दिया जाएग। इसके बाद धरना और घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
मिल पर बकाया देनदारी और समझौते का अनुपालन नहीं होने की शिकायत पर दो बार नोटिस जारी किया गया है लेकिन प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं मिला। अगली समयसीमा 26 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
- गणेश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed