फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The officers did not listen...the traders themselves repaired the road.

Maharajganj News: अफसरों ने नहीं सुनीं...व्यापारियों ने खुद कर दी सड़क की मरम्मत

Wed, 19 Nov 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The officers did not listen...the traders themselves repaired the road.
गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करते व्यापारी। 
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर स्थित जयहिंद चौराहा पर विगत दो वर्ष से सड़क की दुर्दशा से परेशान व्यापारियों का सब्र मंगलवार की सुबह जवाब दे गया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से त्रस्त आकर व्यापारी श्रमदान कर खुद सड़क की मरम्मत करने में जुट गए। व्यापारी धर्मेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, मोहित अहमद, यूसुफ शेख, अहमद, अजीत अग्रहरि ने बताया कि उनकी दुकानों के सामने मुख्य मार्ग पर करीब दो साल से सड़क गड्ढे में तब्दील होकर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है।
विज्ञापन

भूमिगत पानी सप्लाई की पाइप लाइन भी टूट चुकी है। सुबह और शाम जलकल से पानी की सप्लाई के दौरान पूरे सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है। इससे व्यापार प्रभावित होने के साथ ही आवागमन में भी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी होते हैं। सड़क की स्थिति से कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत भी की गई लेकिन जिम्मेदारों ने इसका स्थाई समाधान नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed