{"_id":"692c9e202bbb22483c042ca0","slug":"the-number-of-candidates-increased-and-the-number-of-examination-centres-decreased-maharajganj-news-c-206-1-go11002-165561-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या, घट गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या, घट गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
महराजगंज। निर्धारित तिथि के चौथे दिन रविवार की देर शाम यूपी बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जनपद में इस बार 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह संख्या गत वर्ष के केंद्रों की संख्या से कम है जबकि परीक्षार्थी बीते वर्ष के मुकाबले अधिक हैं।
परीक्षा केंद्र सूची जारी होने के बाद डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन आपत्ति के लिए 4 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित की है। आपत्तियों का निस्तारण 11 दिसंबर तक किया जाएगा।
यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा के लिए कुल 70,701 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल के 38,961 और इंटर के 31,740 विद्यार्थी हैं। यह संख्या 2025 के मुकाबले 138 अधिक है। 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल के 37,527 और इंटर के 33,036 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा केंद्रों की संख्या गत वर्ष के मुकाबले इस बार कम है। पिछले बार कुल 104 केंद्र बनाए गए ते लेकिन इस बार 95 केंद्र ही बनाए गए हैं। इनमें 9 राजकीय माध्यमिक स्कूल, 35 अशासकीय सहायता प्राप्त व 51 स्ववित्तपोषित स्कूलों के नाम शामिल हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारित होते ही डीआईओएस की तरफ से पत्र जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। ऑनलाइन आपत्ति 4 दिसंबर तक स्वीकार होगी। इनका निस्तारण 11 दिसंबर तक किया जाएगा।