{"_id":"6a7a38042e6f8f29ca0f1bb4","slug":"the-nishad-party-has-demanded-a-cbi-inquiry-into-the-phoolan-devi-murder-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183026-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निषाद पार्टी ने फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निषाद पार्टी ने फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई
विज्ञापन
महराजगंज। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों से जुड़ी मांग की गई।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 31 दिसंबर 2016 एवं 12 जनवरी 2017 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार मझवार एवं तुरैहा जातियों के समूह में आने वाली निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, बिंद, बाथम, मांझी, मछुआ सहित अन्य संबंधित जातियों को पिछड़ा वर्ग सूची से बाहर किया जा चुका है।
इसके बावजूद कई स्थानों पर इन जातियों के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, यह शासनादेश और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे प्रमाण पत्रों पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होने पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने, उनकी माता को सांसद की माता होने से संबंधित अधिकार एवं सुविधाएं प्रदान करने तथा कथित रूप से कब्जाई गई संपत्तियों को मुक्त कर उनके परिवार को सौंपने की मांग भी की गई। इसके अलावा फूलन देवी के नाम पर महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सेंटर स्थापित करने और उनके गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान अमरनाथ निषाद, शैलेंद्र निषाद, गीता समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।