फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The night passed in terror...silence prevailed during the day

Maharajganj News: दहशत में गुजरी रात...दिन में पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 08 May 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The night passed in terror...silence prevailed during the day
घायलों का हाल जानने पहुंचे एसडीओ सत्येंद्र सिंह।
लक्ष्मीपुर रेंज के वनग्राम अचलगढ़ में तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल
विज्ञापन

वन विभाग तेंदुए की तलाश में जुटी, ग्रामीणों को कर रही जागरूक
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ बुधवार की रात ग्रामीणों के लिए दहशत भरी रही। साथ ही बृहस्पतिवार को पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के दक्षिणी हिस्से में तेंदुए के हमले से युवती समेत तीन लोगों के घायल होने के बाद अन्य ग्रामीण अपनी व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। जबकि घायलों को दो घर लौट आए हैं और ईशा का इलाज जारी है।
वनग्राम अचलगढ़ जंगल से सटा हुआ है। बुधवार की सुबह तेंदुए के हमले के बाद बृहस्पतिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर ग्रामीण गांव में ही अपने घरों में दुबके रहे। कुछ लोग अपने खेतों की ओर गए भी तो समूह में गए। जिन गलियों में हमेशा चहल-पहल रहती थी बृहस्पतिवार को वहां सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने घरों के बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

पूछने पर ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। सुनीता ने बताया कि आए दिन तेंदुए की दहशत बनी रहती है। वे जंगल से निकलकर कभी भी घर के पास आ जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। हम लोग हमेशा डर के साए में जीते हैं। घर द्वार यहीं पर है, हम इसे छोड़कर हम नहीं जा सकते। वहीं सुशीला, अशोक, राजाराम, रामबृक्ष, मंगरु, शौकी लाल, बलिराम, कमली ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण घर से नहीं निकल पा रहे हैं। रात दिन यही भय बना रहता है कि तेंदुआ हमला कर देगा। डर-डर कर हम लोग अपनी खेती-बाड़ी करने पाते हैं। प्रयास यही रहता है कि समूह में ही खेत जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के हमले के बाद वनग्राम अचलगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी जंगल के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जाती रही है, लेकिन इस तरह खुलेआम गांव के पास हमला होने से लोग सहमे हुए हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद वन विभाग भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ग्राम प्रधान ने कहा कि तेंदुए के डर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दिन में लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। लोगों की रातें दहशत में गुजर रही हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाए। लक्ष्मीपुर रेंज के वनकर्मियों की टीम लगातार गांव और आसपास के जंगलों में तेंदुए की तलाश कर रही है। संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दे रहे हैं।
घायलों का हाल जानने पहुंचे एसडीओ

लक्ष्मीपुर रेंज क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ में बुधवार को तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीओ सत्येंद्र सिंह पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। तेंदुए के हमले में घायल ईशा की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल नीरज और मुरलीधर का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एसडीओ ने दोनों घायलों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और दवा तथा उपचार की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वन विभाग पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और क्षेत्र में तेंदुए की तलाश लगातार जारी है। इस दौरान एसडीओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अचलगढ़ वनग्राम चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है, इसलिए जंगली जानवरों की गतिविधियां यहां अक्सर देखने को मिलती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
तेंदुआ निकलने पर ये बरतें सावधानी
-अनावश्यक रूप से जंगल या सुनसान स्थानों की ओर न जाएं
-सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।
-यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें और खुद उसे पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें।

केस एक
29 जून 2025 को लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट में गोशाले के पास जंगल में बकरी चरा रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे महिला सिताबी देवी (60) पत्नी रामबृक्ष निवासी कोटकम्हरिया टोला पटखौली घायल हो गईं थीं। परिजन इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए।
केस दो
20 मई 2025 सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया में तेंदुए ने 9 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची जंगल के किनारे बकरी चरा रही थी, इसी दौरान अचानक तेंदुए ने झपट्टा मारा। चीख-पुकार सुनकर तेंदुआ मौके से भाग गया था।
वर्जन
तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है तथा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

- वेदप्रकाश शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर
स्पीकअप
तेंदुए के हमले के बाद लोगों में भय बना हुआ है। डर के कारण लोग घर से नहीं निकलना चाह रहे हैं। आए दिन तेंदुए का हमला होता रहता है। इससे लोग डरे हुए हैं।
- योगेंद्र सहानी
जंगल से निकलकर तेंदुए अक्सर ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। तेंदुए के हमले के बाद से दहशत में हैं। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
-कमली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed