फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The newly arrived SP inspected the Nepal border in Sonauli.

Maharajganj News: नवागत एसपी ने सोनौली में नेपाल सीमा का किया निरीक्षण

Sat, 04 Apr 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The newly arrived SP inspected the Nepal border in Sonauli.
अपराध एवं तस्करी रोकने के दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को नेपाल की सोनौल सीमा और चौक थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने सोनौली में सीमा का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना और सरहद पर शांति-सुरक्षा को लेकर स्थानीय अधिकारियों को अपराध एवं तस्करी रोकने का निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण के दौरान सरहद पर जांच और सुरक्षा के संबंध में एसपी ने जानकारी ली। सीमा पर आवागमन के दौरान जांच और तस्करी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों से मिलकर नो मेंस लैंड का निरीक्षण किया और सरहद पर चौकसी बरतने, उपद्रवियों, अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि सीमा पर नेपाल और भारतीय सीमा की एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के पूर्व सोनौली कोतवाली परिसर में सीमावर्ती क्षेत्र की सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ उन्होंने बैठक भी की। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल रामचंद्र राय, चौकी प्रभारी सोनौली गौरव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने ठूठीबारी बाॅर्डर का जायजा लिया। ठूठीबारी संवाद के अनुसार, नवागत पुलिस अधीक्षक ने नेपाल बॉर्डर का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान निचलौल सीओ बसंत सिंह, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed