{"_id":"66b0db02e85ae4922e0c6321","slug":"the-miscreants-were-sitting-on-the-bridge-waiting-for-the-businessman-for-six-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128415-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह घंटे से कारोबारी के इंतजार में पुल पर बैठे थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह घंटे से कारोबारी के इंतजार में पुल पर बैठे थे बदमाश
Mon, 05 Aug 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के पचमा निवासी किराना कारोबारी पर पिस्टल से फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाश बरोहिया ढाला और पचमा गांव के बीच से होकर बहने वाली देवरिया शाखा नहर पुल पर करीब छह घंटे से इंतजार में बैठे रहे। कारोबारी के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी, लेकिन कारोबारी की सतर्कता के चलते बदमाश अपने मकसद में असफल रहे।
पुलिस पकड़े गए नेपाली बदमाश को जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापा डाल रही है। सोमवार को घटनास्थल वाले पुल के पास पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीण रमेश, कमलेश कुमार, फिरोज आदि ने बताया की पचमा निवासी किराना कारोबारी वशिष्ठ पांडेय पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार तीनों हमलावर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से ही पुल पर बैठे थे।
वह हर कुछ समय के बाद किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। फिर तीनों अपने में बातचीत करने लग जा रहे थे। यह सिलसिला रात करीब 9.30 बजे तक चला। इस दौरान बाइक सवार तीनों युवकों पर किसी ने कोई अंदेशा नहीं जताया की तीनों अनजान युवक इतने देर से पुल पर किसके इंतजार में खड़े हैं।
विज्ञापन
जमुई पंडित गांव निवासी वारिस अली और गुलाम सरवर ने बताया की पुल पर काफी दिनों से अराजकतत्वों का जमावड़ा हो रहा है। इन्ही की आड़ में बाइक सवार नेपाली युवकों ने किराना कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया था।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की कारोबारी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार एक नेपाली युवक को जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश करने के लिए कई जगहों पर छापा डाला जा रहा है। पुल पर जुटने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।