फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants beat the gold merchant with sticks

Maharajganj News: मनबढ़ों ने स्वर्ण व्यवसायी को लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 15 Mar 2025 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Mar 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat the gold merchant with sticks
निचलौल। थाना गेट से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट चौराहे के पास शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की ईंट और लाठी-डंडों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं पूरे घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सात नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ दंगा भड़काने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


शहर के हर्रेडिह वार्ड निवासी अभय वर्मा ने तहरीर में बताया कि वह 14 मार्च को करीब ढाई बजे कुछ लोगों के साथ स्टेट बैंक के सामने होली खेल रहे थे। इसी बीच अचानक एक बोलेरो और कुछ बाइक सवार एक दर्जन से अधिक युवक आ पहुंचे। आरोपी गोलबंद होकर राजू पासवान को पीटने लगे। राजू पासवान हमलावर युवकों से बचने के लिए चीखते चिल्लाते हुए उनके पीछे आकर छिप गया।
विज्ञापन

उसके बाद आक्रोशित हमलावर युवक लाठी डंडों और ईंट पत्थर के साथ उनपर टूटते हुए ताबड़तोड़ हमला करने लगे। जिस दौरान उनके साथ ही अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं युवकों के हमले से कई अन्य लोग भी घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़ित अभय वर्मा की तहरीर पर आरोपी सौरभ कुशवाहा और अंबरिश गौंड निवासी महाशय वार्ड, सोनू, टोनू, मोनू उर्फ विशाल निवासी कोर्ट मोहल्ला, राज निवासी माड़वाड़ी वार्ड व कृष्णा निवासी निचलौल के साथ ही कुछ अज्ञात के खिलाफ संबंधित आधारों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed