{"_id":"685eb25e035fb78492089086","slug":"the-married-woman-was-murdered-by-strangulation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-153015-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या
Fri, 27 Jun 2025 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा बाजार में पूनम की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति गोविंद निषाद और सास रंभा को दहेज हत्या में गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को जेल भेज दिया।
25 जून को संदिग्ध हालात में 27 वर्षीय पूनम का शव घर में मिला था। बताया गया कि पुलिस ने पूनम के पिता अवधेश, निवासी महुअवा, थाना कोतवाली जनपद महराजगंज की तहरीर पर थाना सिंदुरिया निवासी पति गोविंद निषाद और उसकी सास रंभा के विरुद्ध केस दर्ज किया था। मृतका के पिता ने तहरीर में लिखा था कि उसकी पुत्री पूनम को उसके पति गोविंद निषाद और सास रंभा दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह कर रही हैं। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पूनम की हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद