फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The market shines...demand for jewellery along with sarees

Maharajganj News: चमका बाजार...साड़ियों के साथ आभूषणों की मांग

Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The market shines...demand for jewellery along with sarees
दुर्गा मंदिर के पास करवा चौथ की खरीदारी करती महिलाएं।
महराजगंज। पति की लंबी दीर्घायु के लिए शुक्रवार को सुहागिनें करवाचौथ का निर्जल उपवास रखेंगी। शाम को चंद्र दर्शन कर व्रत को पारण होगा। व्रत के मद्देनजर खरीदारी का दौर अंतिम दिन तक बना रहा। साड़ी-कपड़ों के साथ ही आभूषणों की जबरदस्त बिक्री हुई।
विज्ञापन

करवा चौथ का बाजार बृहस्पतिवार देर शाम तक गुलजार रहा। साड़ियों की मैचिंग ब्लाउज की तलाश में जहां कपड़ों की दुकान पर भीड़ रही, वहीं आभूषण की दुकानों पर अपने आर्डर वाले आभूषणों को लेने के लिए भीड़ जुटी दिखाई दी।
विज्ञापन

मुख्यालय के बड़े सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि अंतिम दिन 22 के साथ 18 कैरेट के सोने के आभूषण अधिक बिके। अधिकतर ने 18 कैरेट गोल्ड में बनवाने की बुकिंग पहले से ही कर रखी थी। बृहस्पतिवार को लगभग तीन लाख रुपये से अधिक बुकिंग वाले सोने के जेवर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग इतनी ही बिक्री तत्काल आभूषणों की बिक्री से देर शाम तक हुई। 18 कैरेट 10 ग्राम सोने के जेवर 96 हजार के रेट में दिए गए। आशीष सोनी ने बताया कि आखिरी दिन चांदी के आभूषण भी खूब बिके जिसमें बिछिया और पायल शामिल रहे।

लगभग 30 फीसदी बैंकाक की चांदी के भी बिके जिसका रेट भारतीय चांदी की अपेक्षा महंगा रहा। 70 फीसदी भारतीय चांदी निर्मित आभूषण बिके। चांदी का रेट 1250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बैंकाक की चांदी का रेट 1430 रुपये 10 ग्राम रहा। भारतीय व बैंकाक की चांदी का अंतर सिर्फ चमक में होता है। थाइलैंड से एक्सपोर्ट चांदी अधिक चमकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed