फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main road has turned into a drain due to lack of drainage.

Maharajganj News: जलनिकासी नहीं होने से नाले में तब्दील हो गई मुख्य सड़क

Fri, 07 Aug 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The main road has turned into a drain due to lack of drainage.
फोटो परिचय  खोनहौली गांव में सड़क पर जलभराव वाले मार्ग से स्कूल जाता छात्र।
ग्रामसभा खोनहौली में मुख्य सड़क पर गंदा पानी लगने से राहगीर परेशान
विज्ञापन

निचलौल। विकास खंड क्षेत्र की ग्रामसभा खोनहौली में जल निकासी नहीं होने के कारण गांव की मुख्य सड़क नाले में तब्दील हो गई है। लोग सड़क पर बह रहे नाले के पानी से गुजरने को मजबूर हैं। बरसात के बाद स्थिति और भी अधिक भयावह हो जाती है।
गांव के आशिक अली और हरिद्वार बताते हैं कि गांव से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला तो बनाया गया लेकिन उसका अंतिम छोर बाधित होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप रोजना सड़क पर गंदा पानी बहता है। हल्की बारिश होने पर भी हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रमोद कसौधन और रामानंद ने बताया कि दो वर्ष पहले गांव के पूरब स्थित निचलौल-चिउटहा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था लेकिन कुछ व्यवधानों के चलते लगभग 100 मीटर निर्माण के बाद उस कार्य रोक दिया गया। इससे जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोनहौली के ही महेंद्र पटेल और संजय पटेल ने बताया कि कई बार सड़क के किनारे नाले का निर्माण कराने की मांग ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
वर्जन
जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- संतोष कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed