फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main reason for increasing economic inequality, crime and other problems is the distance from human values.

Maharajganj News: बढ़ती आर्थिक विषमता, अपराध प्रवृत्ति और अन्य समस्याओं का मुख्य कारण मानवीय मूल्यों से दूरी

Tue, 03 Mar 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The main reason for increasing economic inequality, crime and other problems is the distance from human values.
महराजगंज। भारतीय एकलव्य पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को कुलदेवता अभय शंकर साहब एवं उनके अनुयायी अभय अभियुदन साहब की झांकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने की। रामभवन गुप्ता ने कहा कि आज समाज में बढ़ती आर्थिक विषमता, अपराध प्रवृत्ति और अन्य समस्याओं का मुख्य कारण मानवीय मूल्यों से दूरी है। अभय शंकर साहब के लोकतांत्रिक एवं मानवीय विचारों को अपनाकर ही समाज में समता, न्याय और शांति स्थापित की जा सकती है। इस दौरान चिंटू सिंह निषाद, रामदेव सिंह निषाद, सुरेश सिंह निषाद, भगत भोला निषाद, कैलाश निषाद, सुरेश चौहान, शिव शरण निषाद, उमेश सिंह, हीरा निषाद, मालती गुप्ता, माया देवी, लल्ता देवी, रामकेश, राजकुमार, गुड़िया, रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed