फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main accused in Vinod Tiwari's murder case has been arrested and sent to jail.

Maharajganj News: विनोद तिवारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 10 Dec 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The main accused in Vinod Tiwari's murder case has been arrested and sent to jail.
मृतक विनोद तिवारी के परिजन से मुलाकात करते पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह। 
गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी पुलिस
विज्ञापन

भिटौली। भैंसा गांव में विनोद तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। रविवार शाम को भैंसा में महज पांच फीट रास्ते के विवाद को लेकर विनोद तिवारी नाम के एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से ही मुख्य अभियुक्त वतन वर्मा व उसके पिता बैजनाथ वर्मा फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार इन आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर आज दोपहर लगभग बारह बजे पिपरा खादर से दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विनोद के परिजनों से मिले पनियरा विधायक
भिटौली। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार देर शाम हुई विनोद तिवारी की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह भैंसा गांव पहुंचे और मृतक विनोद तिवारी के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिजनों ने विधायक को घटना से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। संवाद


घटना के तीसरे दिन भी गांव में तैनात रही पुलिस फोर्स
बीते रविवार की शाम को भैंसा गांव में रास्ते को लेकर विवाद में विनोद तिवारी की हत्या के बाद शुरू से ही पुलिस फूंक- फूंक कर कदम रख रही है। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आज घटना के तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस मौजूद रही। परिजनों में घटना को लेकर अभी भी काफी आक्रोश है। इसलिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं करना चाहती। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि गांव में शान्ति व्यवस्था कायम है। घटना के बाद की स्थिति पर कडी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed